भाजपा ने महेश दिवाकर को बनाया पंचायत चुनाव प्रभारी, वार्ड 22 की जिम्मेदारी
Raj Marwad Safa House Degana
📍 Hospital Chauraha Satyam complex Degana junction
View Business →
डेगाना। आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने डेगाना भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एवं डेगाना नगर पालिका पार्षद महेश दिवाकर को जिला परिषद वार्ड संख्या 22 का पंचायत चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
पार्टी की ओर से महेश दिवाकर को वार्ड 22 के अंतर्गत आने वाले बंवरला, पालियास, केरियावाड़ा, पुंडलौता, गोनरड़ा, सिरसना, डेगाना गांव, ईडवा और तिलानेश गांवों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई जिम्मेदारी के तहत दिवाकर क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं से संवाद और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर गतिविधियां संचालित करेंगे। बूथ और ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन को सक्रिय करने के साथ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
महेश दिवाकर लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं। वे डेगाना शहर मंडल अध्यक्ष के रूप में भी संगठनात्मक गतिविधियों में भूमिका निभा रहे हैं। नगर पालिका पार्षद के रूप में भी वे स्थानीय स्तर पर सक्रिय हैं।
महेश दिवाकर ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय पर जोर दिया जाएगा।





