Local Events

डेगाना में आज अजय सिंह किलक और राधाकिशन बिन्दा का भव्य स्वागत, वार्ड 18-19 में होगा समारोह

📅 06 Oct 2026🕐 10:58 AM
डेगाना में विधायक अजय सिंह किलक और नवनिर्वाचित नगर पालिका चेयरमैन राधाकिशन बिन्दा के वार्ड 18-19 में प्रथम आगमन पर आज शाम 6:15 बजे भव्य स्वागत समारोह आयोजित होगा। डेगाना में आज अजय सिंह किलक और राधाकिशन बिन्दा का भव्य स्वागत, वार्ड 18-19 में होगा समारोह

डेगाना। नगर निकाय चुनाव के बाद डेगाना विधायक श्री अजय सिंह किलक एवं नवनिर्वाचित नगर पालिका डेगाना के चेयरमैन श्री राधाकिशन बिन्दा के पहली बार वार्ड 18-19 में आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शाम 6:15 बजे जुबैदा मंज़िल, गायत्री मंदिर रोड, वार्ड 18, डेगाना में किया जाएगा। इस दौरान वार्डवासियों की ओर से विधायक अजय सिंह किलक एवं चेयरमैन राधाकिशन बिन्दा का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

आयोजनकर्ताओं ने वार्ड 18-19 के सभी नागरिकों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और इसे सफल बनाने की अपील की है।

निवेदक: समस्त वार्डवासी 18-19

आयोजनकर्ता: शौक़ीन ख़ान